दुद्धी। बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मतदान और चुनाव में भाग लेने को प्रेरित करने के लिए चुनाव पाठशाला कार्यक्रम हुआ। स्वीप के तहत पाठशाला में मतदाताओं को जागरूक करने, महिला मतदाता का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने बताया कि मतदाता चुनावी कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। लोगों को जागरूक करना व वोटिंग के प्रतिशत में आशातीत वृद्धि करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि इस महापर्व में सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है। राष्ट्र निर्माण के लिए जागरूक मतदाता व अधिक से अधिक मतदान का होना अति आवश्यक है। प्रधानाध्यापिका रेनू कन्नौजिया ने भी इस प्रकार के आयोजन को प्रेरणादायक कार्य बताया व मतदाताओं जो जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नौशाद अहमद बीएलओ, स्वीप सदस्य ऋषिकेश पाठक, अरुण मिश्र, अभिजीत त्रिपाठी, सुभाष चंद्र, एबीआरसी नीरज कन्नौजिया, शैलेश मोहन, रेनू कन्नौजिया, शकील अहमद, शिक्षक जितेंद्र चतुर्वेदी, अविनाश गुप्ता, भोलानाथ, हृदय गिरि, प्रमोद, धीरज, राजेश पांडेय, राजेश झा, प्रियंका, साक्षी, मंजरी मौजूद रहीं।