फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने किया कनहर बांध का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के स्पिल वे की दाईं ओर के रॉक फील डैम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण वृहस्पतिवार को सेंट्रल स्वायल एंड मैटीरियल रिसर्च स्टेशन नई दिल्ली टीम के इंजीनियर संदीप धनोटे एवं इंजीनियर उदय भानु चक्रवर्ती ने किया। निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने कार्यस्थल पर ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रयुक्त विभिन्न मैटेरियलों का स्थलीय परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान काम के गुणवत्ता की सराहना टीम ने की। टीम के इंजीनियरों ने सिंचाई परियोजना के बन रहे बांध के ऊपरी हिस्से स्पिल वे का गहनता के साथ निरीक्षण किया। बांध के निर्माण में पड़ रहे मैटेरियलों की भी जांच की। उसके बाद टीम के अधिकारियों ने बांध के निचले हिस्से के कंकरीटिंग की गुणवत्ता को भी गहनता से जांच की। टीम के अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना बांध के विभिन्न हिस्सों का विधिवत हर छोर का बारीकी से निरीक्षण कर अध्ययन किया जाएगा। टीम एक सप्ताह प्रवास कर बांध के हर हिस्सों के निर्माण के गुणवत्ता की जांच करेगी। इस मौके पर सहायक अभियंता संजय गुप्ता, कार्यदाई संस्था के धर्मराजू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें