फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के समीप बुधवार को एक हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक चालक जितेंद्र चौबे (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई गांव निवासी जितेंद्र चौबे बाइक से चोपन की ओर जा रहे थे। अभी चोपन बैरियर के पास बाइक सवार पहुंचा था कि पीछे से एक हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। उधर हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने शव की शिनाख्त करने के बाद उसके घरवालों को घटना की सूचना देकर आवागमन बहाल कराया। मृतक के रिश्तेदार राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार, संबंधित लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें