फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम प्रधान कराएंगे हैंडपंपों का रिबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पेयजल समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शासन ने ग्राम प्रधानों को हैंडपंपों का रिबोर भी कराने का अधिकार दे दिया है। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हैंडपंपों के रिबोर के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट डीपीआरओ को देंगे। प्रधान राज्य वित्त से हैंडपंपों की रिबोर कराएंगे। जिले की अधिकांश आबादी पहाड़ी एवं पठारी इलाकों में निवास करती है। इस नाते प्रति वर्ष मार्च आते-आते पेयजल संकट मुंह बाए खड़ा हो जाता है। इस वर्ष बारिश उकम होने के कारण राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां इलाके के साथ ही चोपन ब्लॉक के रेणुकापार और कोन अंचल, बभनी, दुद्धी, म्योरपुर, परिक्षेत्र के साथ ही ऊर्जांचल के भाठ क्षेत्र में लगे हैंडपंपों ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने प्रधानों को रिबोर और मरम्मत कराने का अधिकार दे दिया है। क्योंकि पूर्व में ग्रामीणों को हैंडपंपों का रिबोर कराने के लिए जल निगम के उच्चाधिकारियों का चक्कर लगाना पड़ता था। तब जाकर कहीं हैंडपंपों का रिबोर होता था। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि प्रधानों को हैंडंपपों की मरम्मत और रिबोर कार्य कराने की अनुमति दे दी गईं है। कहा कि ग्रामीणों एवं प्रधानों द्वारा जिन हैंडपंपों के रिबोर कराने की सूची मिलेगी उसे लघु सिंचाई विभाग को भेजा जाएगा। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मौके पर जाकर हैंडपंप रिबोर कराने योग्य है या नहीं इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे। जेई जिन हैंडपंपों को रिबोर कराने की रिपोर्ट देंगे उन्हीं का किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें