फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 152 में महज 29 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के तीनों तहसीलों में बुधवार को तहसील संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 152 शिकायती पत्र पड़े, जिसमें से 29 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। जबकि 123 मामले लंबित रह गए। प्रभारी डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधितों को सात दिन के अंदर के लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया है। प्रभारी डीएम अजय व एसपी किरीट राठोड़ ने राबर्ट्सगंज तहसील में लोगों की समस्या सुनी। यहां 84 शिकायतें आईं जिसमें से महज 11 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष 73 मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गए। प्रभारी डीएम ने कहा कि व अधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण समय से करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तीन दिनों के अंदर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एसडीएम सदर शादाब असलम, सीओ राहुल मिला, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला कृषि अधिकारी श्री पीयूष राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दुद्धी: यहां तहसील दिवस में एसडीएम रामचंद्र यादव ने लोगों की समस्या सुनी। यहां कुल 27 मामले आए जिसमें से महज 11 मामलों का निस्तारण हुआ। बचे 16 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। घोरावल: यहां उप जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी। यहां 41 शिकायती पत्र पड़े जिसमें से सात मामलों का निस्तारण हुआ। शेष 34 मामलों का निस्तारण करने का निर्देश संबंधितों को एसडीएम ने दिया। इस दौरान उन्होंने पुराने लंबित मामलों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें