फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जिले में 71 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले मेें यूपी बोर्ड की परीक्षा केे 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में हाईस्कूल के 29288 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट के 18591 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 2303 कक्ष निरिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को नकलविहिन संपन्न कराने के लिए तीन जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच सचल दस्ते का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज समेत अन्य कॉलेजों पर प्रवेश पत्र लेने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। छात्राओं का स्वकेंद्र, छात्रों का अन्य विद्यालयों में केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में जहां 29288 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, वहीं इंटरमीडिएट में 18591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 14254 बालक, 15034 बालिकाएं और इंटरमीडिएट में 8105 छात्र और 10486 छात्राएं हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिन कमरों मेें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, उनमें वाइस रिकार्डिंग मशीन लगाई गई है। डीएम ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है। इनके अलावा 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दूरी के हिसाब से केंद्र आवंटित हुए हैं। मजिस्ट्रेट भ्रमण कर केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। सभी केंद्रों पर दो-दो केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। ताकि परीक्षार्थियों की उपस्थित, अनुपस्थित समेत अन्य जानकारियां मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों को दें। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित करा दिया गया है। कहा कि शासन के मंशानुसार नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें