फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी भिड़ंत में मथुरा को हरा शाहगंज बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कस्बे में खेली जा रही 18वें चौधरी गोविंद सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज के नाम रही। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में शाहगंज की टीम ने मथुरा को 85 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अश्विन ने शानदार शतक जमाया। उन्हें मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज दोनों खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

मथुरा ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बलेबाजी करने उतरी शाहगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। अश्विन ने 48 गेंद पर 21 छक्के, चार चौके की मदद से शानदार 168 रनों की पारी खेली। दीपेंद्र ने तीन चौके की मदद से 20 रन आए। मथुरा के सबसे सफल गेंदबाज अनूप रहे जिन्होंने मात्र 15 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किया। जवाबी पारी खेलने उतरी मथुरा की टीम 18वें ओवर में 151 रन पर सिमट गई। अनूप ने पांच छक्के, चार चौके की मदद से सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। शाहगंज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अश्विन रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किया। शशांक ने उदो विकेट लिए। संतोष श्रीवास्तव ने मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज के रूप में अश्वनी को पुरस्कार स्वरूप बाइक प्रदान की। मुख्य अतिथि सपा नेता जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय और सदर एसडीएम सादाब असलम, डा. एचपी सिंह ने बिजेता टीम को पैंतीस हजार और उप बिजेता टीम को पचीस हजार के नगद पुरस्कार से नवाजा। मथुरा के रवि को बेस्ट ऑलराउंडर घोषित करते हुए पुरस्कार स्वरूप साइकल दी गई। प्रदीप पांडेय माला चौबे, राजकुमार केशरी, सुरेश सिंह, आद्या पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, रामनरायन, संतोष पटेल, नारायन सोनी, अमन खान, नौसाद खान, रोहित, इरसान खान, शारुख खान, मेराज खान, अमृत गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें