फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे का साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के मलिया व गांधी नदी के संगम तट पर चल रहा नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। रामनरायन दास महाराज व रामेश्वर दास के सानिध्य में नौवें दिन रविवार को विधिवत हवन पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आखिरी दिन श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने हवन पूजन में हिस्सा लिया और पूजन अर्चन किया। लोगों ने मन्नतें भी मानें। मथुरा व बृंदावन से आए कथाकार प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से प्रवचन कर रहे थे। रात आठ बजे से रासलीला का आकर्षक मंचन होता था। दो दर्जन से अधिक युवा श्रद्धालुओं ने 11 से 24 घंटे तक का संकल्प लेकर फेरी किया गया। महायज्ञ को सकुशल संपन्न कराने में केवाल के पूर्व प्रधान दिनेश यादव, अभिनाथ, सोमारू सिंह, राम आशीष, रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक दिनेश कुमार की भूमिका रही। समिति के अघ्यक्ष रामकुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री मानिकचंद यादव, भुवनेश्वर यादव, विजय, गिरवर, देवनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें