फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसवाहिनी का मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कसयां स्थित हंसवाहिनी इंटरमीडिएट कालेज का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के दो छात्रों ने हम वन के वासी, भावात्मक गीत प्रस्तुत कर सीता की भावनाओं से रूबरू कराया। नन्हें बच्चों ने छोटी-छोटी गइयां, छोटे-छोटे ग्वाल गीत सुनाया। प्रभारी डीआइओएस आरएस द्विवेदी ने विद्यालय के मेधावी छात्र अतुल केशरी, छात्रा सोनम सोनी, अनन्या यादव, कविता पटेल, अनूपमा सिंह को सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रबंधक राजेश मिश्र व आभार ज्ञापन प्रधानाचर्य उमाकांत मिश्र ने किया। संचालन अरूण पति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें