फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से शुरू होगा टीबी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सात जनवरी से टीबी खोज अभियान शुरू होगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि सभी ब्लॉकों में टीबी मरीजों के संभावित स्थानों पर यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। टीबी रोग के प्रशिक्षित कर्मचारी घर-घर जाकर विवरण प्राप्त करेंगे तथा संभावित/संदिग्ध होने पर उन्हें बलगम जांच हेतु स्पूटम कप देंगे तथा प्रशिक्षित कर्मचारी बलगम की जांच करवाएंगे। टीबी रोग की पुष्टि होने पर नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा। टीबी के समस्त मरीजों को नि:क्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। कहा कि 90 टीमें दस दिनों तक घर-घर भ्रमण कर मरीजों को चिन्हित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें