फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। किसानों को दस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। चेताया मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोंधित मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह की अगुवाई में किसानों ने मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिले से सहित पूरे प्रदेश के किसानों को उनके क्षेत्रफल के हिसाब से प्रति एकड़ दस हजार हर फसल के अनुसार राज सहायता अनुदान में दिया जाए। यह अनुदान हर फसल की खेती करने से पहले किसानों के खाते में डाला जाए। कहा कि किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करें। जिले में धान क्रय करने के लिए खुले कई केंद्रों पर बोरा नहीं है। कई केंद्रों पर पिछले दस से 12 दिनों खरीद ठप है। ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को किसान विवश है। कहा कि जिले के समस्त बांध और बंधियों से संचालित नहरों और माइनरों में पानी छोड़ा जाए। बिजली विभाग गांवों के टेढ़े खंभें एवं जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त करें। गत वर्ष आए सूखा राहत को वितरित कराया जाए। प्रदर्शन में चंद्रभूषण पांडेय, फूल सिंह पटेल, रामजी सिंह मौर्य, सदानंद सिंह, दयाराम सिंह, प्रभूपाल सिंह मौर्य, जय प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अनमोल सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें