फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को दिलाएं शादी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी अनुदान जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीब तबके, पात्र लोगों को शादी अनुदान संबंधी योजना का लाभ हर हाल में दिया जाय। शादी अनुदान के लिए पात्र व्यक्तियों को हर हाल में मानक के अनुसार अनुदान दिया जाय। पात्र व्यक्तियों को बेवजह परेशान न किया जाय। अनुदान संबंधी कार्रवाई की तेजी के लिए संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अनुदान का पैसा जल्द से जल्द लाभार्थी के खाते में पहुंच सके। डीएम ने कहा कि शादी अनुदान योजना के तहत लाभार्थी के पैसों को खाते में भेजने के लिए ब्लाक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि पात्र व्यक्ति को पैसे के लिए बेवजह परेशानी न हो सके। अनुदान से संबंधित लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें। लंबित मामलों में लापरवाही आने पर संबंधितों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनुदान संबंधी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में सदर विधायक भूपेष चौबे, समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें