सिंगरौली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सोमवार को जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यर्पण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। शपथ के पूर्व कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशानुसार सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने विभागों की योजनाओं का पात्र हितग्रहियों को लाभ प्रदान करें। कार्यालय में प्राप्त होने वाले आवेदनों को पंजीका में संधारित करें। आवेदनकर्ता को पावती देने के साथ आवेदन का निराकरण समय पर करने के साथ इसकी जानकारी आवेदक दें। उन्होंने खास तौर पर मौजूद अभियंताओं से कहा कि समय सीमा में अपने कार्यो को पूर्ण करने करने का कार्य करें जिससे आम जनता को राहत मिले। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, सहायक कलेक्टर रोहित सिसोनिया, संयुक्त कलेक्टर सीताराम प्रधान, एसडीएम नागेश सिंह, सहित जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।