सोनभद्र। शौर्य दिवस पर गुरुवार को राबर्ट्सगंज समेत विभिन्न जगहों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर मशाल जुलूस निकालेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया एजेंसियों भी सतर्क हो गई है। एसपी ने सभी सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों को संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया है। म्योरपुर, दुद्धी और डाला में आयोजित हनुमान चालीस के पाठ में मुख्य अतिथि के रूप मेें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री एवं प्रांत सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, ओबरा में जिला उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, चोपन में जर्नादन गुप्ता, राबर्ट्सगंज में संगठन मंत्री सतीश पाठक, रेणुकूट में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, अनपरा में जिला उपाध्यक्ष ओपी खंडेलवाल, बीना में जिलामंत्री जितेंद्र सिंह, शाहगंज में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, बभनी में जिला कार्याध्यक्ष जवाहर पांडेय, घोरावल में बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार, शक्तिनगर में संयोजक हेमंत मिश्रा, रामगढ़ में जिला सह संयोजक देवानंद चतुर्वेदी, बीजपुर जिला सह संयोजक जसवंत सिंह मौजूद रहेंगे। अनपरा समेत अन्य कस्बों में भी मशाल जुलूस निकालेगा। नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य अतिथियों के अगुवाई में ही जुलूस निकलेगा। वहीं शौर्य दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सर्तक है । पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए सभी सर्किल आफिसरों और थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।