फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अभियंताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता कर रहे सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दुर्भावना से ग्रसित होकर सिविल के चार अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों पर धरना वापसी के लिए अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। जिला सचिव इं. सत्यप्रकाश, वीके शर्मा, महेश प्रसाद यादव, अमित गुप्ता, धर्मानंद राव, रतन कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, वीके यादव, संतोष यादव, जितेंद्र, धनंजय, अमित कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह, गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा, अमित कुमार, कमलेश कुमार, महेश, अरविंद यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें