फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान के प्रगति में कर्मचारियों का योगदान अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को स्टाफ क्लब परिसर में सोमवार को 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 138 स्टाफ व श्रमिकों को चांदी के स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने कर्मचारियों को सम्मानित किया और कंपनी के हित में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधन प्रत्येक वर्ष 25 वर्ष की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करता है। कर्मचारियों के मेहनत व लगन से ही कंपनी विश्व पटल पर एक अलग स्थान बना सकी है। किसी भी कंपनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। किसी भी प्रबंधन के लिए यह गर्व की बात है कि संस्थान के कर्मचारी इतने लंबे समय से कंपनी से जुड़े रह कर कंपनी की प्रगति में योगदान दे रहे है। ईआर प्रमुख अजीत तिवारी ने कंपनी की प्रगति में कर्मचारियों के उनके योगदान की सराहना की। सतीश आनंद, डॉ. भाष्कर दत्ता, सुधाकर बिस्वाल, कर्नल संदीप खन्ना, राजीव झुनझुनवाला व अजीत तिवारी ने 71 स्टाफ व अधिकारियों तथा 67 श्रमिकों को उनकी धर्मपत्नी के साथ मंच पर चांदी की स्मृति चिह्न देकर दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित किया। अनूप चंद्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन एसके ब्रह्मचारी ने किया। यहां ईआर विभाग के अमरपाल सिंह, उदय चटर्जी, कुमार अभिषेक सिंह, राजेश इंदोलिया, अजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें