फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। किसानों को सूखा राहत का पैकेट देने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को दुद्घी तहसील में भाकपा माले ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से अविलंब मांगों को पूर्ण करने की मांग की। चेताया कि मांगें पूर्ण न होने पर आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा को एसडीएम के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग द्वारा आदिवासियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। बाप दादे के जमाने से जल जंगल जमीन आदिवासी काबिज है। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तब से आदिवासियों, गरीबों, किसानों को उत्पीड़न तेज हो गया है। आदिवासियों के घरों की उजाड़ने की कार्यवाई की जा रही है। पिछले वर्ष किसानों को सूखा राहत पैकेज देने के लिए लेखपालों ने लोगों से खतौनी, आधारकार्ड, बैंक पासबुक जमा कराया । लेकिन अभी तक गरीबों सूखा राहत पैकेज नही मिल सका है । भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है। 15 दिसम्बर को वाराणसी में हजारों नौजवान युवा हुंकार रैली कर मोदी सरकार से जवाब मांगेंगे । कहा कि गांवों में कैंप लगाकर गरीबो को प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय दिया जाए। क्योंकि
सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। राज्य कमेटी के सदस्य विगाराम गोड, चंद्रिका ,रामयज्ञ ,राजमती , लालसिंह , बासमती , अनिल कुमार , आदि मौजूद रहे । अध्यक्षता बच्चन तथा संचालन रामचंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें