फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 23 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 23 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बभनी तथा म्योरपुर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पिकअप पर सवार सभी लोग धान की कटाई करने के लिए राबर्ट्सगंज जा रहे थे।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवां गांव निवासी करीब दो दर्जन लोग शुक्रवार को दोपहर बाद पिकअप से धान की कटाई करने के लिए राबर्ट्सगंज जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार 23 लोग घायल हो गए। घायलों शीला देवी (32), हलकन देवी (40), सुनीता (18), राजकुमारी (25), दुर्गावती (16), सुनीता (22), विजय सिंह (30), लालमन (45), देवनरायन (16), गजानंद (18), भोला जायसवाल (23), शकुंतला (38), रविंद्र कुमार (20) को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। जबकि मंती कुमारी (18), शकुंतला (35), राम अधीन (40), अनिता (17), भगवंती (45), इंद्रावती (17), श्रीमती (15), सुनीता (18), हीरामती (18), कलावती (40) को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायल बखरिहंवा थाना बीजपुर के निवासी हैं। बभनी पुलिस और सौ नंबर डायल के सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डा. वाई प्रसाद और बभनी सीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित सिंह के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें