फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत पैकेट वितरण की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गरीबों को वितरित किये गए सूखा राहत पैकेट वितरण की जांच की जाएगी। भाजपा के सूखा राहत आपदा प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के संयोजक गोवर्धन राय के अगुवाई मेें सूखा राहत पैकेट की जांच पात्रों से मिलकर की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि सभी 57400 लाभार्थियों को पैकेट मिला है या नहीं। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेताओं ने डीएम से मिलकर लाभार्थियों की सूची की मांग की है। यह जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गरीबों को सूखा राहत वितरण शुरू से ही आरोपों के घेरे में है। सपा सरकार के समय आपूर्ति देने वाले ठेेेकेदार को ही इस बार भी ठेका दिए जाने को लेकर खूब सवाल उठे। कई जगह सामग्री गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए, लेकिन विभागीय तौर पर इसको लेकर चुप्पी बनी रही। अब जब सत्ता पक्ष की तरफ से वितरण की जांच किए जाने का निर्णय लिया गया है इसको लेकर संबंधितों में खलबली मचने लगी है। भाजपा के सूखा राहत आपदा प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र के संयोजक गोवर्धन राय ने बताया कि डीएम से जिनको सूखा राहत पैकेट दिया गया है उनकी सूची मुहैया कराने की मांग की गई है। सूची मिलते ही जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की देखरेख में मंडलध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर उनको पैकेट मिला है या नहीं। पैकेट मिला तो उसमें क्या-क्या सामग्री मिली थी कि जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि जांच कर संगठन के माध्यम से यूपी सरकार को रिपोर्ट मुहैया कराई जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि जिले में करीब 57400 लाभार्थियों को सूखा राहत पैकेट का वितरण किया गया है। लेखपाल और कोटेदारों के माध्यम से पैकेट का वितरण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें