सोनभद्र। देवो महेश पॉलिटेक्निक कॉलेज सुकृत में अभिनंदन 2018 में छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं ने यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विजय कुमार मिस्टर फ्रेशर और ममता यादव मिस फ्रेशर चुनी गईं। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
विधायक ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार ने किया। यहां संस्थान के डायरेक्टर डॉ. हरि कृष्ण पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं ने रैंप वाक किया। तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मां दुर्गा से जुड़े भक्ति गीतों के साथ ही देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। यहां विधायक अनिल मौर्या ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। तकनीकी विषय के छात्रों को आगे चलकर देश के विकास में अहम भूमिका निभानी है। इसलिए वे अभी से अपने को बेहतर साबित करने का पूरा प्रयास करें। इस मौके पर शिवपूजन मौर्या, सुखराम सिंह, रामलाल मौर्य, घनश्याम पांडेय, कैलाश यादव, केपी मौर्या, ओम प्रकाश चौबे, डॉ. संजय कुशवाहा, डॉ. राजन चौबे, विकास शाक्य, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। संचालन संस्थान के आशुतोष कुमार, श्रवण कुमार, विकाश सोनी और विनय ने किया।