फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती होने पर हर हाल में कराएं महिला का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। राष्ट्रीय बधिरता बचाव व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बभनी व म्योरपुर सीएचसी के कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान एक दिवसीय मॉडल वीएचएनडी का प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी गई। म्योरपुर सीएचसी पर पर हुए प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने वीएचएनडी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कहा कि महिला गर्भवती हो तो उसका रजिस्ट्रेशन हरहाल में कर लें। इस दौरान उसको टीटी का इंजेक्शन लगे यह भी सुनिश्चित करें। उनका समय-समय पर टीकाकरण करना सुनिश्चित करे ताकि उन्हें विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाया जा सके। मॉडल वीएचएनडी का उदाहरण प्रस्तुत करें। डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफॉर्मेशन मैनेजर अक्षय शर्मा ने भी वीएचएनडी के बारे में प्रशिक्षणार्थी एएनएम को विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को वीएचएनडी के महत्ता के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। मॉडल वीएचएनडी को सुदृढ़ीकरण करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेश कुमार, नीति आयोग के पिरामल फाउंडेशन के कुशल त्रिपाठी, बीपीएम राम सिंह, प्रवीण कुमार, एआरओ उमा शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें