रेणुकूट। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मंगलवार को दुद्धी ब्लॉक के करमडाड़ गांव में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में साफ-सफाई, उनके टीकाकरण आदि के बारे में माताओं को जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में 56 बच्चों ने अपनी माताओं के साथ हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय चयनित बच्चों की माताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के चिकित्सक डीपी सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। बताया कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निमार्ण करते हैं। बच्चों के टीकाकरण, साफ-सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है ताकि बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने बच्चों का स्वास्थ परीक्षण किया। स्वास्थ्य, पोषण व साफ-सफाई की कसौटी पर मूल्यांकन करते हुुए प्रत्येक आयु वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिये बच्चों का चयन किया। कार्यक्रम में उपस्थित हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजेश सिंह ने माताओं को बच्चों के आहार तालिका एवं साफ-सफाई व टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण विकास विभाग के प्रबंधक अनुनय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस मौके पर एएनएम, विश्वनाथ प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, देवंती सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।