फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा है कोरियांव माइनर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए निर्माणाधीन कोरियांव माइनर वर्षों से अधूरी पड़ी है। इसके निर्माण से सैकड़ों एकड़ फसल सिंचित होती है। करीब तीस वर्ष पूर्व लगभग 24 लाख रुपये से शुरू हुए इस कार्य का निर्माण चंद दिनों तक चला और फिर बंद हो गया। अब तक इस माइनर का कार्य अधूरा पड़ा है। इससे क्षेत्रीय किसानों के हजारों हेक्टेयर खेत की जुताई नहीं हो पाती है और किसानों को बारिश आधारित कृषि के लिए विवश होना पड़ता है। कर्मनाशा कट नहर के गौरवां माइनर से निकली कोरियांव माइनर पूरा न होने से रेटीं कला, भटपुरवां, पुरनाकला, थुभिया कोरियांव गांव के किसान प्रभावित हैं। क्षेत्र के किसान बैजनाथ, अजीत, संतोष, रामराज सिंह, शशि धर, नागेंद्र धर, बब्न धर ने कहा कोरियांव माइनर का निर्माण पूर्ण न होने का खामियाजा अब तक किसान भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़े तो गौरवा माइनर की क्षमता भी बढाई जाये। इस संबंध में कई बार शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें