फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी और बाक्सिंग में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की तरफ से मंगलवार को तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका तीरंदाजी और बालक वर्ग में बाक्सिंग प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

तीरंदाजी के इंडियन राउंड बालक वर्ग में अमित सिंह, रजनीश यादव, अनिल मौर्या, नीरज चौहान, व्यक्तिगत राउंड में नीरज रजनीश, अनिल, टीम स्पर्धा में अमित, नीरज, इंद्र, आशुतोष, अनिल, रजनीश कमलेश, रिकर्व राउंड पंकज, अर्जुन, प्रवीण का प्रदर्शन बेहतर रहा। बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में प्रियंका खरवार, अर्चना सिंह, जगवंती यादव, व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में आकांक्षा आर्या, सगुप्ता जमाल, प्रियंका खरवार, टीम स्पर्धा ओलंपिक राउंड में प्रियंका, अर्चना, जगवंती, आकांक्षा, साक्षी, सगुप्ता, प्राची, दीक्षा, ऋचा ने बेहतर प्रदर्शन किया। बाक्सिंग बालक में लालू यादव, धीरज यादव, आदित्य, रोशन यादव आदि का प्रदर्शन निर्णायकों को प्रभावित करने वाला रहा। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जूनियर तीरंदाजों और बाक्सरों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। संचालन तीरंदाजी संघ के सवि बलराम यादव ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, जयशंकर पांडेय, डा. एचपी सिंह, लीलामणि सिंह, राजीव वर्मा, प्रीती मिश्रा, प्रमोद यादव, राहुल कुमार, रमाशंकर पांडेय, जगदीश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें