फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बैंक लोगों के भलाई व सहयोग की भावना से कार्य करें। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार नागरिकों को बैंक संबंधी सहुलियत मुहैया कराया जाय। लोगों को रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं। जिले के सभी बैंक भारत सरकार और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही मानवीय नैतिकता भी निभायेें और जनता के भलाई के लिए कम ब्याज पर कर्ज मुहैया करायें। बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ सूर्यदत्त संतोषी, पीडीडीआरडी आरएस मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें