फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वृट पाकर श्रेष्ठा चुनी गईं प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में बुधवार को बाल संसद का निर्वाचन हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद घोषित परिणाम में श्रेष्ठा गुप्ता ने प्रधानमंत्री, जबकि दो अन्य पदों पर रोहन और अर्चना ने जीत हासिल की। चुनाव आयुक्त बीईओ उदयचंद्र राय ने बताया कि बाल संसद के चुनाव के लिए सरफराज अहमद को सेक्टर मजिस्ट्रेट, विनोद कुमार को मतदान अधिकारी, रामप्रसाद को पीठासीन अधिकारी, अमीन गजाला अख्तर को प्रथम मतदान अधिकारी, परमशीला को द्वितीय मतदान अधिकारी और कौशर जहां सिद्दीकी को बूथ अधिकारी नियुक्त किया गया था। मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव में अर्चना, रोहन, श्रेष्ठा, फैजान एवं अमृत ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रत्याशियों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया। बुधवार को मतों की गणना की गई। प्रधानमंत्री पद पर 30 वोट प्राप्त कर श्रेष्ठा गुप्ता ने जीत हासिल किया। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मंत्री पद पर रोहन ने 26 वोट प्राप्त कर और स्वच्छता मंत्री पद पर अर्चना ने 18 वोट पाकर जीत हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें