फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वें करने वाले प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के उरमौरा में स्थित डायट परिसर में मंगलवार को असर संस्था द्वारा शिक्षा का सर्वेक्षण करने वाले बीटीसी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर मास्टर शेषमणि दूबे ने कहा कि संस्था जिले में शिक्षा का स्तर क्या है, इसका सर्वे कर शासन को मुहैया कराती है। उन्होंने बताया आठो ब्लॉकों के गांवों में 42 बीटीसी प्रशिक्षुओं ने भ्रमण कर शिक्षा के बारे में रिपोर्ट तैयार की है। अनिल सिंह चौहान ने भी संस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी। डायट के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, नंदलाल सिंह, उप प्राचार्य शंकर राम, प्रवक्कता दिल मोहम्मद आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के स्टेट ओआर्डिनेटर सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें