फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ब्लड बैंक भवन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन ब्लड बैंक के निर्माण कार्य को देखा और हिदायत देते हुए कहा ब्लड बैंक भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक जल्द से जल्द कराया जाय। उन्होंने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई रखने के साथ ही मरीजों की देखभाल का मुकम्मल इंतजाम करने का निर्देश संबंधितों को दिया। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव की स्थिति को देखा और मरीजों को अस्पताल से ही दवा देने को कहा। डीएम व विधायक हरिराम चेरो ने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी वितरण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, एसडीएम रामचंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें