शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित विवेकानंद विद्यालय/शिशु मंदिर में शिशु भारती के नव चयनित पदाधिकारियों एवं विभाग प्रमुख भैया बहिनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शिशु भारती प्रमुख बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिशु भारती की उपादेयता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली के प्रबंधक मानव संसाधन प्रशांक चंद्रा ने शिशु भारती की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री सह मंत्री, सेनापति एवं सह सेनापति के रूप में क्रमश: बहन सृष्टि दुबे, स्नेहा खरवार, भैया यथार्थ सिंह बहन अर्पिता, अनुकल्प सोनी एवं शिवम कुमार पाठक को शपथ दिलाया। विभाग प्रमुख, कक्षा प्रमुख एवं उनके सहायक प्रमुखों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने दायित्व के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार उपाध्याय ने कराया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।