फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएफ चुनाव के सभी नामांकन पत्र वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सहकारी फेडरेशन लिमिटेड दुद्धी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को 13 पदों के लिए नामांकन हुआ था। बृहस्पतिवार को जांच में सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। चोपन ब्लॉक से अनुसूचित सीट से सिर्फ एक पद के लिए मुरलीधर ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक से दो पदों के लिए महिला सीट से सीता देवी, पुरूष सीट पर रामभगत, बभनी ब्लॉक से दो पदों के लिए महिला सीट से रेशमी देवी व पुरुष सीट से रामअधार और दुद्धी ब्लॉक से पांच सीट में से एक पद पिछड़ा से अयोध्या प्रसाद, चार सामान्य सीट से सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, सूर्यमणि प्रसाद व देव कुमार ने नामांकन किया है। दुद्धी व्यक्तिगत से तीन सामान्य सीट पर रुद्राणी देवी, संजय कुमार तिवारी व राजपाल सिंह ने नामांकन किया है। 13 पदों पर 13 लोगों ने ही नामांकन किया है और सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नंदलाल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी जैसवार ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को डीसीएफ के चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए 13 पदों में 13 ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी नामांकन वैध मिले हैं। तीन अगस्त को नाम वापसी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें