सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित एक होटल परिसर में बुधवार की शाम अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल का स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा सभी जाति एवं धर्म के लोगों के हित में कार्य कर रही है। इस दौरान स्वागत करने में अधिवक्ता अतुल पटेल, इं. पीएन सिंह, इं. प्रभात सिंह, इं. एएन सिंह, केआर सिंह, डॉ. आरपी सिंह आदि शामिल रहे।