सिंगरौली । नगर पालिक निगम के आयुक्त शिवेंद्र सिंह ने बरसात में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए गुरुवार को एक विशेष टीम का गठन किया है।
टीम के प्रभारी अधिकारी कार्यपालन यंत्री आरके जैन को बनाया गया है। रहवासियों को उनके मोबाइल नंबर 8959590981 पर फोन करना होगा। इसके अलावा जलभराव से संबंधित निगम में प्राप्त आवेदन पत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर मामलों को निराकरण किया जाएगा। यह टीम नालियों पर होने वाले अतिक्रमण को भी दूर करेगी। आयुक्त ने आम जन मानस से अपील की है कि रहवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निगम साथ है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सड़क या नाली पर किसी भी प्रकार का भवन मैटेरियल या अतिक्रमण किया गया है तो वह उसे हटा ले।