म्योरपुर। क्षेत्र में पांच दिनों से दूर संचार सेवाएं और विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। बीएसएनएल की केबिल कटने से सेवाएं ठप हैं। मोबाइल और फोन खामोश पड़े हैं। इनके काम न करने से लोग परेशान हो गए हैं। उपभोक्ताओं ने तत्काल सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
म्योरपुर इलाके में बिजली आपूर्ति व बीएसएनएल की संचार सेवाएं लगातार पांचवें दिन ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सरकारी संस्थानों में लगे ब्रॉडबैंड से होने वाली फीडिंग का काम ठप हो गया है। फीडिंग का काम प्राइवेट कंपनियों के सहारे किसी तरह कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने कई बार मांग की, लेकिन अभी तक सेवाएं बहाल नहीं हुई। लगातार चार दिनों तक ठप रही आपूर्ति रात में एक से डेढ़ घंटे के लिए बहाल हुई, लेकिन मंगलवार को पांचवें दिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर लोगों में खासा गुस्सा है। आए दिन हो रही फाल्ट की समस्या से लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने बिजली की समस्या से स्थाई निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई राजीव कुमार ने कहा कि 33 हजार विद्युत क्षमता में फाल्ट है। कहा जल्द ही मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। उधर एसडीओ बीएसएनएल पिपरी कमलापति ने कहा कि दुद्धी के पास केबिल कटने की वजह से सेवाएं ठप हैं। मरम्मत के लिए वाराणसी से टीम बुलाई गई है। जल्द कार्य पूरा करा कर सेवाएं बहाल की जाएंगी।