फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से 20 से अधिक गाव में विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर ब्लाक के नधिरा विद्युत सब स्टेशन के बखरिहवां फीडर से जुड़े 20 से अधिक गांव में बुधवार को चौथे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

नेमना, जरहां, महुली, रजमिलान, पिंडारी, झीलो व इंजानी सहित 20 से अधिक गांव में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। बरसात के मौसम में रात में बिजली न होने से विषैले जीव जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है और लोग दहशत में हैं। बीते शनिवार की शाम आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार गिर गए थे। जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। पहले कहा गया था कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली बहाल कर दी जाएगी और धीरे-धीरे मरम्मत का कार्य होगा लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो सकी। विभाग से जुड़े कुछ कर्मियों का कहना है कि उपकरण व मैन पावर की कमी के चलते ब्रेकडाउन नहीं दूर हो रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद से इलाके के अवर अभियंता फोन ही नहीं उठा रहे तो दूसरी तरफ उपखण्ड अधिकारी यह कह कर निकल गए कि बिजली के खंभे व तार कहां-कहां गिरे हैं, उन्हें जानकारी ही नहीं है। विद्युत खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता लक्ष्मी शंकर का कहना है कि जंगल में कई खंभे व तार गिरे हैं। वन विभाग के अधिकारियों से पेड़ों की डाल काटने का निवेदन किया गय़ा है लेकिन वे सुनते ही नहीं। जब तक पेड़ नहीं कटता फाल्ट दूर नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें