फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिया सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य वासुुदेव यादव ने कहा है कि यूपी और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा ने जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया। केंद्र की चार साल की सरकार ने जनता को सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी दिया। विकास का वादा झूठा निकला। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बूथ स्तर की कमेटी का गठन किया जा चुका है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था और विकास, रोजगार का वादा जनता से किया था। इसी वादे पर उनकी सरकार यूपी में बनीं। लेकिन यूपी की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। यहां हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। विकास के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल है। सपा शासन में अपराध में बढ़ावा का झूठा प्रचार करने वाले अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घिर गए हैं। उन्हीं के मंत्री और विधायक सरकार को उसकी कार्यप्रणाली पर घेर रहे हैं। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें