फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत योजनाओं से किया जाए संतृप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि एक हजार की अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाना है।
विज्ञापन

डीएम ने पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक की। कहा कि किए गये कार्यों को पोर्टल पर समय से फीडिंग करें, ताकि नीति आयोग द्वारा रैंकिंग का सही पता चल सके। यदि कोई विभाग ससमय फीडिंग का कार्य नहीं कर पाता है तो उसे कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मूलभूत समस्याएं व व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि आगे के बिन्दुओं पर पूर्ण रूप से फोकस कर सकें। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, कृषि अधिकारी पीयूष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें