फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नक्सल क्षेत्र के 25 गांव होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नक्सल क्षेत्र के 25 गांवों/मजरों में तीन करोड़ की लागत से विद्युतीकरण कराने के लिए मंजूरी मिल गई है। छपका पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जायेगी। चकरिया में दो करोड़ की लागत से बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी पंडित दीन दयाल ग्रामीण विद्युत योजना के तहत चकरिया में बिजली सब स्टेशन का निर्माण होगा। इसके लिए शासन स्तर से तीन करोड़ स्वीकृत भी हो गया है। इससे चकरिया, पोखरिया, बसुहारी, मरकुड़ी, चेरूई समेत 25 गांवों/मजरों में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए स्टीमेट तैयार क लिया गया है। छपका पावर हाउस से चकरिया पावर हाउस को जोड़ा जाएगा। अभी तक इन गांवों में बिजली न होने से ग्रामीणों को ढिबरी की रोशनी में गुजर-बसर करना पड़ रहा है। यहीं नहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूर-दराज के जिन गांवों में बिजली है वहां जाना पड़ता है या तो सौर ऊर्जा का सहारा लेना पड़ता है। रात में ग्रामीणों को किसी अनहोनी होने का भय बना रहता है। क्योंकि पूर्व में इन इलाकों में नक्सलियों का आना जाना रहा है। राबट्र्सगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पटेल ने कहा कि चकरियो ंमें लगभग दो करोड़ से सब स्टेशन का निर्माण और एक करोड़ से बिजली के तार व पोल गाड़े जाएंगे। कहा कि अविलंब विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें