फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप व गर्म हवाओं ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग जूझते दिखे। इसी का परिणाम है कि दिन के चढ़ते ही गली मुहल्लों में सन्नाटा छा जा रहा। तेज हवाओं के साथ उडने वाली सड़क की धूल भी लोगों के लिए परेशानी बन रही है। अनपरा क्षेत्र का तापमान सुबह जहां 39 डिग्री रहा वहीं दोपहर बाद 40 डिग्री पार कर गया।
विज्ञापन

गर्मी व तेजी से बढ़े दिन के तापमान से लोग बेचैन हैं। रात में तो लोगों को तपिश से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, सूरज के तेज किरणों की गर्मी लोगों को परेशान कर देती है। इससे राहत पाने के लिए लोग वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करते दिख रहे हैं। उमस भरी गर्मी का असर सड़क पर भी साफ दिख रहा है। दोपहर में सड़कें वीरान हो जाती हैं । तेज हवा से सड़क पर धूल ही धूल उड़ती नजर आती है। आवश्यक कार्य से घरों से मजबूरन बाहर निकलने वाले लोग गमछा से मुंह ढाक कर निकल रहे है। इधर इसी बीच यदि बिजली आपूर्ति ठप हो रही तो लोग बिलबिला जा रहे है। शाम होते ही मुहल्ले व सड़कें गुलजार हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें