फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अनपरा में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2017 के जनपद सोनभद्र की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को परियोजना के उप महाप्रबंधक ने चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनपरा और तापीय परियोजना के उप महाप्रबंधक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि परीक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखना चाहिए। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि मेहनत व ईमानदारी से किया गया कार्य सदैव सफल होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने छात्र रमन पुत्र लवकुश शाह को शासन द्वारा प्रदत्त 320 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, गिरीश नारायण शुक्ल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें