फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक और आटो की आमने-सामने टक्कर, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा गांव में शुक्रवार को मैजिक और आटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत 16 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आटो चालक आलोक (21) और अनिल (14) को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने नाराज लोगों को तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे चतरा में घोरावल-खलियारी मार्ग पर सवारियों से भरी आटो-मैजिक की टक्कर हो गई। राबट्र्सगंज से मैजिक कोल्डड्रिंक लेकर रामगढ़ की तरफ और विपरीत दिशा से आटो सवारी लेकर राबट्र्सगंज जा रही थी। दुर्घटना के बाद मैजिक छोड़कर चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे कर उनके घरवालों एवं पुलिस सूचना दी। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव निवासी आटो चालक आलोक (21), राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी सुरेश (25), चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी मुन्नी देवी (48), उसका बेटा अनिल (14), बेटी उर्मिला (16), उषा (32), गुलाब (52), धर्मेद्र (10), जगदीश (58), चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी बृजेश पाठक (21), रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी प्रकाश श्रीवास्तव (32), पटवध गांव निवासी संजय (25) समेत 16 घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने आवागमन रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर तेज गति से चलने वाले वाहन के चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस नाते आएदिन हादसे हो रहेि है। एक दिन पूर्व बरइल में आटो की आमने हुई टक्कर मेें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने निमयों का उलंघन कर चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें