फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ तथा महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर प्रदर्शन किया। सपाजनों ने आरोप लगाया कि सपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर वह जनता का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका बखूबी जवाब देगी। बुधवार की दोपहर 12 बजे विजयगढ़ टाकीज से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन चौक पर पहुंचे। सभा के दौरान कहा भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीडन कर रही है। इसका जवाब आगामी लोक सभा चुनाव में देने के लिए जनता तैयार है। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल व खाद्य पदार्थों का दाम बढ़ रहा है। जबकि चुनाव के पूर्व भाजपा के लोगों ने वादा किया था अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा। लेकिन सरकार बनते ही भाजपाई अपने वादे भूल गए। मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोटे की दुकान पर भी नियमानुसार कार्डधारकों को अनाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश की पिछली सपा सरकार ने समाजवादी पेंशन, युवाओं को लैपटाप, श्रमिकों को साइकल देने का काम किया था। लेकिन योगी सरकार सपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता का उत्पीडन करने का काम कर रही है। मगरू पटेल, हिफाजत, श्रवण यादव, प्रमोद यदुवंशी, अनिल यादव, अविनाश वर्मा, मो. शाहिद, युसुफ मौलाना, इरशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें