फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों ने की नारेबाजी, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लंबित मांगों के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना में संचालित टैक्सी संचालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वक्ताओं ने कहा कि अनपरा तापीय परियोजना में सैकड़ों टैक्सियां 20 वर्षों से संचालित हो रही है। परन्तु परियोजना प्रबंधन टैक्सी चालकों को कोई भी सुविधा नहीं दे रहा है। टैक्सी चालकों का आठ माह से भुगतान नहीं किया जाना परियोजना प्रबंधन की उदासीन रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि परियोजना के हित के लिए टैक्सी चालक 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक कार्य करते है बदलें में उन्हें उनकी मेहनत के पैसे के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। भुगतान न होने से टैक्सी चालकों के समक्ष भोजन सहित बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन उन्हें भूखो मारने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को मानते हुए तत्काल मजदूरी का भुगतान किया जाये। यदि मांगे नहीं मानी गयी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर टैक्सी चालक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, विजय यादव, श्याम लाल, शिव कुमार सोनी, ईश्वर प्रसाद केशरी, बाल किशुन, मनोज सिंह, बाबादीन, दीपक कुमार, अशोक सिंह, मनीष कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें