फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़ी मोड़ स्थित कौव्वानाला बस्ती में आबादी के बीच अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रहवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध किया। लगभग छह दिन से चल रहा विरोध जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। उधर, रॉबर्ट्सगंज में भी शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ लोग गुस्से में हैं और उन्होंने इसकी शिकायत 11 को जनपद में आ रह मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कौव्वानाला बस्ती के विजय प्रताप सिंह, प्रदीप राय, राजेश सिंह आदि ने सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बस्ती में शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। शराब दुकान को कहीं और हस्तांतरित करने की मांग की। कहा कि जहां आबकारी विभाग दुकान खोलवाना चाहता है, वहां कुछ ही दूरी पर आईटीआई कालेज, शिव मंदिर व घनी बस्ती है। शराब की दुकान खुलने से नागरिकों की शांति भंग होगी वहीं विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। उक्त दुकान से रविवार को शराब बेचे जाने से खफी नागरिकों ने रविवार की रात अनपरा थाना परिसर में प्रदर्शन कर विरोध भी जताया था। प्रभारी जिलाधिकारी रामाश्रय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वस्तुस्थिति की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर राजेश खरवार, विकास कुमार, मुन्नी देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी प्रसाद, आरती, हीरामति, हरेंद्र सिंह, राजेश आदि उपस्थित थे।
उधर, राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती स्थित देशी शराब की दुकान के खिलाफ लामबंदी तेज होती जा रही है। शराब बंदी महिला मोर्चा की नाजमा खातून ने कहा कि नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड 24 में लबे सड़क देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग की जा रही लेकिन आबकारी विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। कहा कि कई संगठन की ओर से 11 अप्रैल को जनपद में आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर दुकान को अन्यंत्र हटाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें