फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय टीम ने अवैध कटान की की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर(सोनभद्र)। वन रेंज में वन विभाग की मंडलीय टीम ने शुक्रवार की देर शाम जांच की। उन्होंने अवैध कटान होने की पुष्टि की है। मुख्य वन संरक्षक विंध्याचल मंडल प्रभाकर दुबे के निर्देशन में म्योरपुर वन रेंज में अवैध कटान की जांच के लिए मंडल की टीम ने जांच की। मंडलीय जांच टीम के मुखिया प्रमोद सिंह ने बताया कि जांच में हरहोरी, करकोरी व काचन गांव के कुछ हिस्सों में कटान की स्थिति देखी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पांच खैर, तीन सागौन व दो सिद्ध के पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। इससे यह स्पष्ट है कि अवैध कटान हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनके टीम फिर छापेमारी कर अवैध कटान की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें