फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधूनिक विद्युत यंत्र मॉडल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संत भगवानानंद पब्लिक इंटर कॉलेज सलैया में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी, प्रबंधक डॉ. सतीश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरपर्सन पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में छिपी वैज्ञानिक सोच का आदान-प्रदान होता है। जो छात्रों के वैज्ञानिक प्रतिभाग को उभारने के लिए सहायक है। विज्ञान प्रदर्शनी को उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। आधुनिक सोलर पंप, सौर्य ऊर्जा, वाटर बिजली, स्वच्छ भारत अभियान पोस्टर, विज्ञान यंत्रों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोबोटिक में प्रथम स्थान सुधांशु, जेसीबी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग में उत्कर्ष को द्वितीय स्थान मिला। फायर अलार्म में अनमोल चतुर्वेदी व आर्यन सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य नितीश श्रीवास्तव ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि बच्चें देश के भविष्य हैं। शिक्षकगण इन्हें निखारने का काम करें। ताकि बच्चे विद्यालय के साथ अपना और जिले का नाम रोशन करने का काम करें। प्रदर्शनी टीम लीडर सोनी, दीक्षा के कार्यों की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें