फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को मूरी को हरा कर रेणुकूट ने जीता चैम्पियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को क्रिकेट मैदान पर आयोजित हिंडाल्को प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हिंडाल्को, रेणुकूट ने हिंडाल्को, मूरी को हराकर चैम्पियनशिप जीत लिया। हिंडाल्को रेणुकूट के विजय नारायण शर्मा को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

हिंडाल्को, मूरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 103 रन का स्कोर खड़ा किया। मूरी के काजल ने एक चौके की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाया, जबकि सतीश ने 21, प्रेमजय ने 23 एवं दीपक महतो ने 17 रनों का योगदान दिया। हिंडाल्को रेणुकूट के अंशुमान ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि विपुल तिवारी ने दो एवं संतोष यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में हिंडाल्को, रेणुकूट की टीम ने 13वें ओवर में ही एक विकेट खोकर 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। रेणुकूट के रवि सिंह ने मात्र 21 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाया, जबकि विजय नारायण शर्मा ने 42 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 45 रनों का योगदान दिया। रेणुकूट का एक मात्र विकेट रविकांत छह रन के रूप में गिरा, जिन्हें मूरी के प्रदीप्ता ने आउट किया। मुख्य अतिथि हिंडाल्को फैब्रिकेशन प्लांट के प्रमुख निर्मल्या सेन एवं फायनांस तथा कामर्शियल हेड संजीव राजदेरकर ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया तथा खिलाडिय़ों को उनके प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत पुरस्कारों से पुरस्कृत किया। रेणुकूट के अंशुमान को बेस्ट बॉलर, गारे पालमा माइंस के वेणुधर बारिक बेस्ट बैट्समैन तथा हिंडाल्को रेणुकूट के विपुल तिवारी एवं हिंडाल्को मूरी के प्रेमजय महतो को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। अशरफ अली एवं शक्ति सिंह ने निर्णायक, एबी सिंह एवं अमित कुमार पांडेय ने कमेन्ट्रेटर, एसके सिंह एवं वरुण सिंह ने स्कोरर तथा रामअवतार, गिरिवर ने ग्राउंड्समैन की भूमिका निभाई। संचालन केबीएल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें