फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29500 मतदाता डायरेक्टरों के भाग्य का करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सहकारिता विभाग से जुड़े 69 प्रारंभिक सहकारी समितियों पर सोमवार निदेशक पदों के लिए मतदान शुरू होगा। 29500 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव कराने के लिए समितियों पर जरूरत के अनुसार सुरक्षाबलों की तैनात की गई है।
विज्ञापन

20 जनवरी की सुबह नौ बजे से सांय तीन बजे तक राबर्ट्सगंज ब्लॉक के समितियों पर अध्यक्ष पद के लिए 127 उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। चतरा में 72, नगवां में 47, चोपन में 78, घोरावल मेें 165, बभनी में 69, दुद्धी मेें 179 और म्योरपुर ब्लॉक के समितियों पर 146 नामाकंन हुआ था। नामाकंन के दौरान लैंपस कोन, दुद्धी समेत अन्य केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कई उम्मीदवारों ने हंगामा किया था। चुनाव के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न न करें। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने समितियों पर सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है। एआर कोओपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमे करीब 29500 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद सचिवों की देखरेख में मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति, उपसभापति, तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 30 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, मतदाता सूची पर आपत्ति, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करा अंतिम प्रकाशन, नामाकंन दाखिल, नामाकंन पत्रों की जांच, वैध नामाकंन पत्रों का प्रदर्शन, नामाकंन पत्र वापस लेने, चुनाव चिह्न आवांटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा होगी। निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सभी समितियों पर पुलिस बल तैनात है। केकराही: किसान सेवा सहकारी समिति करमा समेत आठ सेक्टरों पर 2988 मतदाता मतदाताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं किसान सेवा सहकारी समिति करमा के खरूआव सेक्टर का डायरेक्टर का निर्विरोध चुना तय है। चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें