फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में आयोजित हुआ लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । सोमवार को प्रकाश पर्व पर शक्तिनगर गुरुद्वारा में आयोजित लंगर में कई सौ लोगों ने प्रसाद चखा। केंद्रीय रूप से आयोजित कार्यक्रम में यूपी व एमपी क्षेत्र के रहवासी कई सैकड़ा सिक्ख धर्मावलंबियों के साथ हर वर्ग के लोग शामिल हुए। बताते चले कि इससे पहले सिंगरौली के गुरुद्वारा श्री गुरुगोविंद सिंह सभा द्वारा शुक्रवार को प्रकाश पर्व पर पंच प्यारों से सुशोभित यात्रा निकाला गई थी। इसी दौरान तय किया गया कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व सोमवार को शक्तिनगर में केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सिंगरौली की संगत के अलावा जयंत, बीना, रेणुसागर, शक्तिनगर सहित मध्य प्रदेश के गोरबी, बैढ़न, नवानगर, विंध्यनगर आदि स्थानों के सिक्ख समुदाय के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य कार्यक्रम को क्षेत्र में स्थित सभी गुरुद्वारा कमेटियों का सहयोग मिला। इस मौके पर अमर दीप सिंह, गुरजिंदर पाल (राकी), अजीत सिंह कंग, देवेंद्र पाल सिंह, कमलजीत सिंह, अवतार सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें