रेणुकूट। वाराणसी के रक्तदाता समूह विकल्प फाउंडेशन ने रक्तदान कर रेणुकूट के दयाल सिंह को नई जिंदगी दी। क्षेत्र के खाड़पाथर गांव में कुछ दिनों पूर्व हुए बिजली के झटके से चार लोग घायल हुए थे, उसी में दयाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी के गंगोत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो यूनिट ब्लड की उन्हें जरूरत थी। वाराणसी में दयाल की बड़ी बहन कलविंदर कौर ने प्रयास के संस्थापक दिलीप दुबे से बात की। उन्होंने वाराणसी के अग्रणी रक्तदाता समूह विकल्प फाउंडेशन जीबीसी संस्थापक सदस्य रजनीश पांडेय और पूजा वर्मा से संपर्क किया और जीबीसी के संस्थापक सदस्य राजेश मद्धेशिया ने रेणुकूट के मरीज के लिए दूसरी बार एवं अपने जीवन का 17वां रक्तदान किए। दूसरा यूनिट रक्तदाता हेमंत सिंह ने रक्तदान किया, जिससे दयाल सिंह की सर्जरी हो पाई।