फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच वर्ष 2017-18 के सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया। 819 मतदाताओं में से 747 लोगों ने मतदान किया। शनिवार को मतगणना होगी और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे एवं 13 सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र तथा एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन केएन मिश्र ने अपना पहला मत डालने के बाद मतदान शुरू कराया। मतदान के लिए बने तीन बूथों में वकील मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ओम प्रकाश पाठक एवं रमेश राम पाठक, महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों अंशुमान सिंह, लालता प्रसाद पांडेय, सच्चिदानंद शुक्ल एवं सत्यदेव पांडेय तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों सुरेश कुमार पाठक एवं अनिल सिंह के बीच मुकाबला है। सुबह से लेकर अंत तक प्रत्याशी और समर्थक वकील मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा और मतदान स्थल के पास से वाहनों को हटवा दिया गया। इसके अलावा मुख्य गेट से वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मतगणना सुबह 10 बजे से होगी और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें